फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमला देवी की पोस्टमार्टम को छिपाती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल वर्मा की बेटी विमला देवी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस दूसरे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट को छिपाने में लगी रही। थाना पुलिस और सर्किल अफसर एक दूसरे पर टालमटोल कर रिपोर्ट न मिलने की बात कहकर बचते नजर आए। इसके अलावा हिरासत में लिए गए मृतका के ससुर को भी पुलिस गिरफ्त से दूर बताया जाता रहा। संगीन मामले में पुलिस की कार्यशैली पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों छिपा रही है?
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गजरहा निवासी धर्मपाल वर्मा की पुत्री विमला देवी की शादी पांच साल पहले मधईया गांव निवासी ताराचंद से हुई थी। मंगलवार सुबह विमला की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की ओर से दस ससुरालियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। दूसरे दिन बुधवार को पुलिस महकमा विमला देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को स्पष्ट करने के बजाए छिपाने में लगा रहा। थानाध्यक्ष से लेकर सीओ टालमटोल करते रहे। कभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न मिलने तो कोई और बहाना बनाकर टाल दिया गया। इसके अलावा सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया था। इस बात को भी पुलिस बुधवार को सिर से नकारने में जुटी रही। किसी तरह की धरपकड़ न होने की बात कही जाती रही। दहेज हत्या के संगीन मामले में बदलते बयान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर गए।
विज्ञापन


विमला देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीधे सीओ बीसलुपर के पास भेजी गई है। उन्हीं के स्तर से इसकी जानकारी दी जाएगी। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
राजेश कुमार मौर्य, एसएचओ बरखेड़ा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी होगी या फिर आने वाली होगी। अभी मैंने इसको नहीं पढ़ा है। एक मामले में कोर्ट आया हूं। कल इसके बारे में जानकारी दे सकूंगा।
हरीश भदौरिया, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें