पीलीभीत। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पालिका की ओर से सड़कों पर जगह-जगह रखवाए गए कूड़ेदान को चोरी कर भाग रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति से मिली तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला फीलखाना निवासी नासिर अली ने बताया कि उनके घर के पास कूड़ेदान रखवाया गया है। शुक्रवार को एक युवक कूड़ेदान चोरी कर भागने लगा। आरोपी को पीड़ित ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दौड़ता चला गया। जिसके बाद पीछा कर नकटादाना चौराहे के पास से उसको पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी खैरूल्लाशाह मोहल्ला निवासी नाजिम को जेल भेज दिया है। ब्यूरो