फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर -बरेली मार्ग पर कार में लगी आग, बच गए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर गुरुवार देर रात चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह से जल गई, जबकि सवार लोगों ने खुद को सुरक्षित बचाया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बख्तावरलाल के निवासी हरीश कुमार बृहस्पतिवार को बरेली गए थे। उनके साथ परिवार के ही तीन अन्य सदस्य भी थे। रात को सभी सदस्य कार से घर लौट रहे थे। बीसलपुर से पांच किलोमीटर पहले मंडरा सुमन मोड़ पर चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोग फुर्ती से बाहर निकल आए। चूंकि मौके पर आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था, इसलिए वे लोग कुछ देर जलती कार को देखते रहे, फिर वहां से चले गए। बुरी तरह जल जाने से कार का नंबर और रंग तक पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार को सुबह जब उधर से लोग गुजरे, तो उन्होंने जली हुई कार देखी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कार मालिक हरीश ने बताया कि वह शुक्रवार को हादसे की सूचना देने के लिए बरेली बीमा कंपनी के कार्यालय गए थे। शाम को वापस आने के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें