फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंद घरों के ताले तोड़ नगदी, जेवरात सहित हजारों की चोरी

Mon, 31 Dec 2018 08:51 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला साहूकारा में चारों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

पूरनपुर। चोरों ने मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी अल्ताफ हुसैन और शहवान के बंद घरों के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये, जेवरात सहित हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निकट ईदगाह निवासी अल्ताफ एक मदरसा में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि परिवार समेत अपने भाई के घर गांव पौटा शनिवार को गए थे। रविवार रात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर 42 हजार रुपये, सोने के बुंदे, पैंडल, नथुनी, बाली, नाक का फूल, चांदी की पायल, चांदी के टूटे हुए जेवर आदि चोरी कर लिए। सोमवार का मोहल्ला के कुछ लोगों ने घर के ताले टूटे होने पर चोरी की जानकारी उन्हें मोबाइल पर दी। घर पहुंचकर चोरी की सूचना डायल 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देने को कहा। अल्ताफ ने कोतवाली पहुंच कर चोरी की तहरीर पुलिस को दी। इसी मोहल्ला निवासी शहवान ने बताया कि परिवार के साथ पैतृक गांव शेरपुरकलां गया था। रविवार की रात को चोरों ने उसके मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर घर में प्रवेश किया। चोर उसके कमरे की सेफ में रखे साढ़े सत्रह हजार रुपये, सोने का हार, दो अंगूठी, पैंडल, नाक का फूल आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर डायल 100 ने पहुंचकर जांच की, लेकिन कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि चोरी के प्रयास की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें