फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फेसबुक पर अश्लील मेसेज करने वाले पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय खेकड़ा नगर निवासी एक छात्रा परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां छात्रा के पिता ने दी तहरीर में कहा कुछ दिनों से एक युवक फर्जी आईडी से उसकी पुत्री की फेस बुक पर अश्लील मेसेज एवं गाली गलौच करता है। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी देता है। इससे वह बहुत परेशान है और डरी सहमी छात्रा घर से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही है। इससे परिजन भी खासे चिंतित है। पीड़ित छात्रा के पिता ने खेकड़ा नगर चौकी प्रभारी मधूप सिंह से फर्जी आईडी से मेसेज करने वाले युवक का सुराग लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चौकी प्रभारी ने पीड़ित को जल्द युवक का सुराग लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें