खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के एक मोहल्ले में बुधवार की रात्रि में एक युवती अपने मकान की छत पर सो रही थी। रात्रि में किसी समय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी। युवती के नीचे गिरने की चीख सुनकर परिजन जाग गए और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे खेकड़ा नगर में स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि स्थानीय लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। घटना दिन भर नगर में चर्चा का विषय बनी रही।