खेकड़ा (बागपत)। रविवार की शाम शरारती तत्वों ने क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेड़ी स्थित कब्रिस्तान में आग लगा दी। इससे कब्रिस्तान के बाहर लगे पेड़ एवं कब्रिस्तान के समीप में बने ग्रामीण शकील का उपलों का एक बिटौरा, हामिद का एक, खलील का एक तथा भीम सिंह समेत चार लोगों के उपलों के बिटौरे जल गए। कब्रिस्तान में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण दौड़े और घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। तब तक कब्रिस्तान के बाहर लगे दर्जनों पेड़ एवं उपलों के चार बिटौरे जल चुके थे। आग लगाने वाले शरारती तत्वों का पता नहीं लगा। इस घटना से मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश है।