फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ग्रामीण पर तमंचे से गोली चलाकर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी राम कुमार बुधवार को सुबह करीब दस बजे गांव में ही स्थित बैंक में किसी कार्य से जा रहा था। तभी पास के ही गांव के बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण राम कुमार ने विरोध किया तो बाइक पर सवार एक युवक ने उस पर तमंचे से गोली चला दी, हालांकि वह गोली लगने से बच गया और उसने भागकर जान बचाई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। बाइक सवार तीनों युवक उसे धमकी देकर चले गए। दहशत जदा ग्रामीण ने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पास के ही एक गांव के तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उसने बताया कि उक्त युवकों से कई दिन पहले गांव में ही उसकी कहासुनी हुई । तब वह ग्रामीणों द्वारा मामला शांत कराने के बाद उसे मारने की धमकी देकर गए। धमकी देने के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि वह पूरे मामले का पता लगा रहे है। मामला केवल मारपीट का है। गोली चलने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें