खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्म हत्या की। विवाहिता की मौत के बाद मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री को मारने का आरोप लगाकर तहरीर दी । पुलिस ने तभी मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मृतका के पति एवं ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया था। साथ ही मृतका विवाहिता के ससुरालियों ने अपने को निर्दोष बताकर पड़ोस के ही एक युवक पर विवाहिता को फोन पर जबरन बात करने का दबाव बनाने के आरोप लगाए। इसके बाद मृतका विवाहिता के परिजनों एवं ससुराल पक्ष ंमें समझौता हो गया। पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष की तहरीर पर पड़ोस के ही एक युवक को विवाहिता को आत्महत्या करने को उकसाने के आरोप में हिरासत में ले लिया । रविवार को पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले आरोपी का चालान किया।