फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पति पर लगाया तलाक लेने का दबाव देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी एक विवाहिता ने खेकड़ा थाने पर पहुंचकर अपने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। महिला का कहना था उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व खेकड़ा निवासी युवक से हुई थी। उसका पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। जहां उसकी तैनाती है वहीं पर उसके दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं और वह उसी के साथ रहता है। पति उस पर तलाक देने का दबाव भी बना रहा है और घर खर्च भी नहीं दे रहा है। जिसके चलते विवाहिता के समक्ष भरण पोषण की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विवाहिता ने थाना प्रभारी एसपी सिंह से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने विवाहिता को समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें