खेकड़ा (बागपत)।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया पुलिस टीम बृहस्पतिवार की शाम गश्त करते बसी मार्ग की तरफ जा रही थी। वहां पुलिस को एक कार आती दिखाई दी, कार सवार पुलिस को देखकर मोड़कर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया और चालक एवं कार को थाने ले आई। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई सात पेटी देशी शराब की बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान पकडे़ युवकों ने अपना नाम मोहल्ला विजयनगर खेकड़ा निवासी आदेश एवं दूसरे ने अपना नाम आदेश निवासी खेकड़ा बताया।