फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के जन्मदिन पर कैदी को जिला जेल से मिली रिहाई

विज्ञापन
Jailbreak
विज्ञापन
व्यापार मंडल द्वारा पांच हजार रुपये अर्थदंड जमा करने पर छोड़ा
विज्ञापन

सात साल की मिली सजा पूरी करने के बाद अर्थदंड जमा न होने पर था बंद

पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दुष्कर्म के आरोप में सात साल की सजा काटने के बाद भी अर्थदंड जमा न होने पर जिला कारागार में बंद पूरनपुर के युवक को रिहाई मिल सकी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से उसका अर्थदंड जमा करने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर उसको सोमवार सुबह रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

जेलर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के घुंघचाई निवासी कल्यान सिंह पुत्र राम सिंह पूरनपुर कोतवाली से अपहरण दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था। सुनवाई के बाद उसको कोर्ट से सात साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई थी। उसकी सात साल की सजा पूरी हो चुकी थी, लेकिन पांच हजार रुपये अर्थदंड की धनराशि वह जमा नहीं कर सका था। जिससे उसकी रिहाई नहीं हो सकी थी। उसकी सजा को दो महीने के बाद बढ़ा दिया गया था। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू व संगठन के अन्य सदस्यों की ओर से उक्त कैदी का अर्थदंड पांच हजार रुपये जमा कराया गया। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को कैदी कल्यान सिंह को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें