खेकड़ा (बागपत)
क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार को डंपर से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची की हुई मौत के मामले में थाना पुलिस ने गिरफ्तार डंपर चालक का चालान कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बड़ागांव निवासी मनीष त्यागी की पांच वर्षीय पुत्री प्राची की उस समय डंपर से कुचलकर मौत हो गई। जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद गांव में स्कूली बस से उतरकर घर के लिए रवाना हुई। मासूम बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने कई घंटे तक मार्ग जाम किया था। डंपर और बस चालक के साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक बबलू चौरसिया को बुधवार को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को चालान किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा जांच की जा रही है।