फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी से पीटकर चचेरे भाईयों से लूटे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। पशु बेचकर घर लौट रहे चचेरे भाइयों को उन्हीं की लाठी से पीटकर बाइक सवार तीन बदमाश एक लाख की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर बदमाश भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी बीसलपुर भर्ती कराकर छानबीन की जा रही है। सरेशाम हुई वारदात ने त्योहारों के मौके पर सख्त पुलिसिया बंदोबस्त व्यवस्था को आइना दिखाया है।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर चक निवासी राममूर्ति पशु व्यापारी हैं। रविवार दोपहर को वह अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ भैंस बेचने के लिए कैंचुआ बाजार गए थे। इस दौरान पशु खरीदने के लिहाज से 67 हजार रुपये भी साथ ले गए। बाजार में 33 हजार रुपये में भैंस बेच दी, लेकिन कोई दूसरा पशु समझ न आने पर खरीदारी नहीं की। एक लाख रुपये लेकर दोनों घर के लिए निकल पड़े। पहले एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर पहाड़गंज गांव पहुंच गए। यहां से करनपुर चक गांव जाने के लिए पैदल आगे बढ़े। कुछ दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। तमंचे के बल पर धमकाते हुए राममूर्ति की लाठी छीन ली। इसके बाद दोनों की लाठी से जमकर पिटाई की और एक लाख रुपये लूट लिए। दोनों भाइयों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, इस पर बदमाश तमंचे से हवाई फायरिंग कर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लूटपाट के दौरान गोली चलने का पता लगते ही महकमा में हड़कंप मच गया। बिलसंडा, दियोरियाकलां और बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन में बीसलपुर सीएचसी भर्ती कराया गया। उनसे बातचीत करने के साथ ही मौका मुआयना कर पुलिस ने जानकारी की। खास बात रही कि सरेशाम अंजाम दी गई लूटपाट की वारदात के बाद थाना पुलिस की ओर से ऐसा कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया, जिससे बदमाशों को पकड़ा जा सके। सिर्फ रटेरटाए जल्द खुलासे के आश्वासन देकर साख बचाई जाती रही। एसओ बिलसंडा सीपी शुक्ला ने बताया कि घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। बदमाशों के बारे में सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें