फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अपराधियों की नहीं मिली लोकेशन, अलर्ट हुई जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रेन में होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी की निगाह अब पुराने अपराधियों पर टिकी है। इनको सूचीबद्ध करने के बाद जीआरपी ने उनकी वर्तमान लोकेशन के अलावा उनकी दिनचर्या से जुड़ी जानकारी जुटाई। इसके बाद कुछ एचएस (हिस्ट्रीशीटर) को लेकर पुलिस को संदिग्धता प्रतीत हुई। ऐसे में उन पर शिकंजा कसने को मुहिम शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन की सौगात मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से भी जीआरपी ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। यहां से दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का गुजरना रहता है। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी, लूटपाट से लेकर जहर खुरानी की वारदातें घटित होती रही हैं। अब इनकी रोकथाम के लिए प्रयास करते हुए पुराने अपराधियों को रडार पर रखा गया है। इसकी सूचीवार निगरानी कराई जा रही है। इसमें जीआरपी को कुछ अपराधियों के बारे में संतोषजनक स्थिति नहीं मिली। इस पर उनकी विशेष तौर पर निगरानी कराई जा रही है। इसको लेकर स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। जीआरपी एसओ अशोक कुमार ने बताया कि चौदह में से दो हिस्ट्रीशीटरों के बारे में कुछ पता नहीं लग सका है। जिसको लेकर कार्रवाई कराई जा रही है। उनके बारे में पता लगाने को टीम को लगाया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें