बीसलपुर। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में कुछ लोगों ने एक वकील के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। अधिवक्ता रविमोहन सक्सेना ने बताया कि उनसे मोहल्ले का एक व्यक्ति स्ट्रीट लाइट लगवाने को लेकर रंजिश मानता है। मंगलवार सुबह छह बजे इसी को लेकर उनकी उस व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी वह अपने साथियों को लेकर अधिवक्ता के घर में घुस गया और मारपीट व तोड़फोड़ की। एक हमलावर ने तमंचे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तभी हमलावर भाग गए। वकील ने कोतवाली जाकर मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।