पीलीभीत। लोकसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में स्टेटिक टीमों द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही है। संदेह की आशंका पर चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने मंगलवार को बीसलपुर रोड के रूपपुर कमालू के पास एक कार से 1.44 लाख रुपये बरामद किए। स्टेटिक टीम प्रभारी वीके वर्मा ने बताया कि कार सवार सभी को सुनगढ़ी थाने लाया गया। यहां पूछताछ में पकड़े युवकों ने बताया कि वह बरखेड़ा स्थित शराब की दुकान से यह कैश लेकर बैंक जमा करने जा रहे थे। स्टेटिक प्रभारी द्वारा इसकी जानकारी आबकारी विभाग को दी गई। सूचना पर आबकारी अधिकारी थाने पहुंचे और जांच पड़ताल की। रुपयों से संबंधित अभिलेख मिलने पर कार सवार युवकों को देर शाम छोड़ दिया गया। ब्यूूरो।