फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के भीमताल और सितारगंज गई पुलिस, होटलों से जुटाई सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खाद बीज व्यापारी बलवंत कुमार हत्या होने से दोस्तों के साथ उत्तराखंड के भीमताल स्थित एक होटल में आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं एक रेष्टोरेंट पर खाना भी खाया था। माधोटांडा पुलिस ने उत्तराखंड जाकर एक होटल और रेस्टोरेंट में छापा मारा। जहां पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी मिले हैं
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के नवदिया धनेष गांव निवासी खाद बीज व्यापारी बलवंत की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वह 24 अप्रैल को अपने तीन दोस्तों संग उत्तराखंड के नैनीताल जाने को कहकर घर से निकले थे। अगले दिन 25 अप्रैल की सुबह दोस्त बलवंत की लाश जिला अस्पताल छोड़ गए थे। भाई बाबूराम ने व्यापारी के तीन दोस्त समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखाई थी। जांच के दौरान पुलिस को व्यापारी के उत्तराखंड के भीमताल स्थित एक होटल में आयोजित पार्टी में शामिल होने और सितारगंज के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण मलिक की अगुवाई में सर्विलांस प्रभारी नरेश कश्यप, स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव टीम के साथ उत्तराखंड गए हैं। जहां सितारगंज स्थित एक रेस्टोरेंट और भीमताल के होटल में जाकर स्टाफ से पूछताछ की गई। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि बीज व्यापारी और उनके दोस्तों के बीच कोई विवाद तो नहीं हुआ। पूछताछ के दौरान व्यापारी और उसके दोस्तों के नशा करने की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि व्यापारी बलवंत अचानक बेहोश भी हो गए थे। पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए है, जिनके आधार पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन

एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि व्यापारी की हत्या की वजह पता लगाई जा रही है। एक पुलिस टीम उत्तराखंड भेजी गई है। वहां कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें