फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने पिता समेत तीन पर दर्ज करायी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मामूली कहासुनी के बाद ससुराल वालों ने युवक की पिटाई कर दी। शोर पर ग्रामीणों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पत्नी ने पिता समेत तीन के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव मुसराह निवासी प्रीति देवी पत्नी इंद्रपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसके पिता भुता बरेली के गांव शहबाजपुर निवासी रामपाल, भाई प्रेमबाबू और चाचा मुलायम सिंह उसकी ससुराल आए थे। रात को पति सो रहे थे। इस बीच प्रेमबाबू ने पति को जगाया और गांव में एक स्थान पर बज रहे डीजे को देखने चलने को कहा। पति ने जब इंकार किया तो तीनों ने मिलकर पति इंद्रपाल की पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। यह देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। प्रीति देवी की ओर से तीनों आरोपी रामपाल, प्रेमबाबू, मुलायम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं पुराने विवाद के चलते शेखापुर गांव निवासी चंपादेवी पत्नी राम सिंह से बृहस्पतिवार शाम चार बजे खेत पर काम करते वक्त मारपीट की गई। बीच बचाव करने पर उनकी बेटी सुनीता, बेटे कृपाल को भी पीटा। पुलिस ने शिकायत मिलने पर गांव के ही रोशनलाल, गंगाराम, कमला देवी, पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा अलियापुर गांव निवासी भगवान दास से मारपीट के मामले में गांव के ही रूपलाल, देवेंद्र और संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि घर के बाहर लघुशंका कर रहे रूपलाल को मना करने पर भगवानदास की पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें