फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को मृत बताने पर भड़के परिजन, अस्पताल स्टाफ से भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाए गए मरीज को चेकअप के बाद मृत घोषित करते ही परिवार वाले भड़क गए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ से अभद्रता कर दी। इसकी सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, शव लेकर परिवार वाले जा चुके थे। पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन हंगामा करने वालों का कोई पता नहीं लग सका। घटना शुक्रवार रात करीब दस बजे की है। ई रिक्शा पर एक मरीज को बेहोशी की हालत में लेकर कुछ लोग जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां मरीज को डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बस इतना सुनते ही परिवार वाले भड़क गए और हंगामा कर दिया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से बिगड़ना शुरू हो गए। भीड़ बढ़ता देख अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि सूचना पर जिला अस्पताल गए थे, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। अस्पताल स्टाफ भी मरीज और उसके साथ आए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें