फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टक्कर मारकर गिराया, फिर मारपीट कर लूट ली चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। रिश्तेदारी में जा रहे शाहजहांपुर के एक युवक की बाइक में बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर बाइक सवार लोगों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। फिर मारपीट कर सोने की चेन लूटकर ले गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता ने बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि पुलिस इसे हादसा बता रही है। बंडा (शाहजहांपुर) के नवाबपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शोभित रविवार रात बाइक से रिश्तेदार के घर बीसलपुर जाने को निकला था। उसका साला सूरज कुमार भी साथ था। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गौहनिया चौराहा के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने वाहन में टक्कर मार दी। इसमें शोभित और सूरज गिर गए। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि शोभित की सोने की चेन लूट ले गए। इसकी खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर आ गए। घायल को सीएचसी बिलसंडा ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर बिलसंडा पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोगों से जानकारी की गई। जिसके बाद पिता ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। कस्बा इंचार्ज बिलसंडा वेदपाल सिंह ने बताया कि मामला लूट का नहीं, एक्सीडेंट का है। दोनों पक्ष की बाइक पुलिस ने कब्जे में ली है। दूसरी बाइक पर सवार लोगों के भी चोट आने की जानकारी मिली है। मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें