फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक चोर को पकड लोगो ने जमकर धुनाई कर पुलिस को चोरी की बाईक समेत सोपा। एक ही दिन मे दो बाईक चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सलमान मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे अपनी बाइक पर सवार होकर नगर में पाठशाला मार्ग पर फखरपुर तिराहे के समीप किसी कार्य से गया। वह तिराहे के समीप अपनी बाइक खड़ी कर अपने दोस्त के पास चला गया। जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। जब उसने आस पास में देखा तो एक युवक उसकी बाइक को चुराकर ले जा रहा था। बाइक समेत चोर को जाते देखकर सलमान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग भी दौड़ेे और लोगों ने कुछ दूरी पर ही बाइक चोर को पकड़ लिया। लोगों ने बाइक चोर की पहले तो बीच मार्ग जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को बुलाकर बाइक सहित चोर को सौंपा । पुलिस बाइक चोर से थाने पूछताछ करने में जुटी है। इसके अलावा नगर की नाला पार बस्ती निवासी सभासद नजीर अहमद पुत्र हाफिज की भी चोरों ने बाइक चोरी की। सभासद ने थाने में बाइक चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें