खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला औरंगाबाद निवासी अनस का अपने पड़ोसी गुलफाम व समीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार को दोनो पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले, इसमें एक पक्ष का अनस घायल हो गया। बाद में परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल को हमलावरों से छुड़वाया। इसके बाद हमलावर भाग गए। घायल को लेकर परिजन खेकड़ा थाने पहुंचे और पड़ोस के ही तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल का खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया। ब्यूरो