फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जलकर मरने वाली युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में जली युवती की नहीं हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

ढाई माह बाद भी नतीजा सिफर, चंद दिन हुए प्रयास
20 अक्तूबर 2017 को न्यूरिया के संडा गांव में गन्ने के खेत में मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बीस अक्तूबर को न्यूरिया के संडा गांव में गन्ने के खेत में जलकर मरने वाली युवती की शिनाख्त करने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी है। चंद दिन शिनाख्त के प्रयास करने के बाद समय बढ़ने के साथ ही घटना को अभिलेखों में दफन कर दिया गया है। नतीजतन युवती की मौत की गुत्थी आत्महत्या और हत्या के बीच उलझकर रह गई है।
विज्ञापन

न्यूरिया के संडा गांव में 20 अक्तूबर की दोपहर करीब एक बजे गन्ने के खेत में आग लग गई थी। इसको बुझाने के बाद खेत में एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के जलकर मरने की पुष्टि हुई थी। शुरूआत में पुलिस ने घटना के प्रति गंभीरता के दावे करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। आसपास के गांव में कोई पहचान न होने पर युवती के उत्तराखंड की निवासी होने की आशंका जताई और बाद में अफसरों की निगाह हटते ही कार्रवाई ठप पड़ गई है। ढाई महीने का समय बीतने के बाद भी पुलिस आज तक कोई प्रगति नहीं कर सकी है। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर अभी कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें