खेकड़ा (बागपत)। रविवार को नगर निवासी एक व्यक्ति खेकड़ा थाने पहुंचा। वहां उसने थाने में दी तहरीर में कहा तीन दिन पहले उसकी पुत्री को एक अज्ञात युवक बहला फुसला भगा कर ले गया। उसने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री को बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।