खेकड़ा (बागपत)।
थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया विगत मंगलवार को शहरवासी एक व्यक्ति ने खेकड़ा थाने में सूचना दी कि उसकी पुत्री को पड़ोस के ही दो युवक बहला फुसला कर ले गए हैं। मंगलवार को युवती को शाहदरा से बरामद कर ले आए। थाने में युवती ने बताया वह किसी के साथ नहीं गई। परिजन उसे आए दिन डांटते रहते हैं, इससे नाराज होकर घर से चली गई। थाना प्रभारी ने परिजनों को भविष्य में ऐसा कार्य न करने की हिदायत दी। इसके बाद परिजन पुत्री को लेकर घर वापस लौट गए।