खेकड़ा (बागपत)
ग्राम महरमपुर निवासी जयपाल और सतबीर ने बताया शुक्रवार की रात्रि में उनके घर में चांदीनगर पुलिस ने बड़ागांव में विगत दिनों हुई एक लूट के मामले में दबिश दी। और उनके पुत्र के बारे में पूछने लगी। जो घर में मौजूद नहीं था। पुलिस ने पुत्र के न मिलने पर उनके घर में तोड़फोड़ की। इससे सामान टूट गया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। दूसरी तरफ चांदीनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार भारती ने कहा लूट के मामले में एक युवक पर संदेह है। इससे पूछताछ की जानी है, लेकिन उसके परिजन युवक को पूछताछ के लिए लेकर नहीं आ रहे हैं। तोड़फोड़ का आरोप निराधार है।