फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर मुंशी ने ऐंठ लिए सात हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर मुंशी ने ऐंठ लिए सात हजार रुपये
विज्ञापन

सब हेड...
-पुलिस के टालमटोल करने पर दबंगों ने दोबारा कर दी मारपीट
क्रासर....
शिकायत मिलने पर एएसपी ने सीओ बीसलपुर को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
बाइक से टक्कर मारने के मामूली विवाद में बरसिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद कोतवाली बीसलपुर के मुंशी ने कार्रवाई कराने के नाम पर सात हजार रुपये एक पक्ष से ऐंठ लिए। एक दरोगा का नाम भी इसमें शामिल कर दिया, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इस पर आरोपियों ने दोबारा घर में घुसकर परिवार वालों की पिटाई कर दी। इसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। शिकायत मिलने पर एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
कोतवाली बीसलपुर के ग्राम बरसिया निवासी सहधरी पुत्र घुम्मन ने बताया कि 13 सितंबर की शाम को गांव के एक युवक ने उसके बेटे को बाइक से टक्कर मार दी। पीड़ित अपने भाई को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी ने गलती स्वीकारने के बजाए मारपीट कर भगा दिया। इसकी तहरीर लेकर वह कोतवाली बीसलपुर पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद मुंशी ने एक दरोगा के जरिए आरोपियों पर कार्रवाई कराने के नाम पर सात हजार रुपये ले लिए और इसकी एनसीआर दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी तो दूर उनके घर दबिश भी नहीं दी गई है। इसके चलते बेखौफ होकर उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। बृहस्पतिवार रात आरोपी घर में घुस आए और पीड़ित व उसके परिवार वालों को पीटा। शुक्रवार को एएसपी से शिकायत कर पीड़ित ने दुखड़ा सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शिकायत में लगाए गए आरोप गंभीर है। पूछने पर रिपोर्ट पहले से दर्ज होने की बात सामने आई है। मुंशी पर रुपये लेने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। सीओ बीसलपुर को पूरे प्रकरण की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए है।
-रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें