कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि वह सोमवार सुबह सात बजे गांव पंसड़ी से पैदल अपने घर जा रहा था। साथ में उसका भाई रियाजुद्दीन भी था। रास्ते में गांव पंसड़ी और मनकापुर के बीच पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही चार लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने कमरुद्दीन से 49400 रुपये, एक सेलफोन और रियाजुद्दीन से दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन लोगों ने दोनों भाइयों को बंदूक, तमंचे की बटों और लाठी से पीट दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर गांव के ही कुछ लोग आ गए। तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। कमरुद्दीन ने उसी समय कोतवाली जाकर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ लूट की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मनकापुर के नरेश, सुरेश, अरविंद और सर्वेश के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि मामला केवल मारपीट का था। लूट का आरोप गलत है।