फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस तोला सोने के जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अफसर सुरागरसी का दावा करते रह गए और चोरों ने शहर में दस्तक देकर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे डाला। निशाने पर रहा निरंजनकुंज कॉलोनी में कृषि विभाग के कर्मचारी का बंद मकान। दीवार फांदकर घुसे चोर कमरों को खंगालकर नकदी-जेवरात समेट ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाली क्षेत्र के निरंजनकुंज कॉलोनी के निवासी वीरेंद्र कुमार पांडे कृषि विभाग में सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के पद पर कार्यरत हैं। उनकी वर्तमान तैनाती शाहजहांपुर जिले में है। 21 अप्रैल से वह मतदान ड्यूटी में लगे हुए थे। इधर, घर पर पत्नी विमलेश रहती थीं। रविवार को पत्नी मकान को ताला लगाकर अपने मायके पुवायां शाहजहांपुर चली गईं। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों के ताले तोड़कर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 45 हजार रुपये, दस तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। बुधवार को दंपती वापस घर आए। मेनगेट पर ताला जस का तस लगा हुआ था। उसको खोलकर जैसे ही वह भीतर गए, तो सामान बिखरा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें