फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय करा दी सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। किशोरी से छेड़छाड़ कर उसके जबरन फोटो खींचने और वायरल करने के मामले में माधोटांडा पुलिस ने खेल कर दिया। दो दिन तक पुलिस मामले को टरकाती रही और फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। यह घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 27 अप्रैल को एक व्यक्ति ने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 25 अप्रैल की सुबह नौ बजे घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर अपनी दुकान जा रही थी। रास्ते में उसे गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और जबरन अपने साथ कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद वह किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाता रहा। शादी करने से इंकार करने पर आरोपी ने 26 अप्रैल की शाम अपने साथ खींचे किशोरी के फोटो सोशल साइट्स पर वायरल कर दिए। किशोरी के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ माधोटांडा थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद बाद लड़की पक्ष को बुलाकर बातचीत शुरू कर दी गई। मंगलवार को दिन भर इसको लेकर बातचीत चलती रही और अंत में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। उधर, इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जा रही थी। इस बीच दोनों पक्षों ने मंगलवार को सुलह कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें