फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग से सवा लाख के जेवर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। टाटा मैजिक की छत पर रखे एक महिला के बैग से सवा लाख रुपये के जेवर गायब हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी अनुराग जायसवाल की पत्नी नवली जायसवाल ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने मायके पीलीभीत जाने के लिए बिलसंडा से बीसलपुर तक टाटा मैजिक से आईं। उसके बाद पीलीभीत जाने के लिए बीसलपुर से दूसरी टाटा मैजिक में सवार हुईं। ड्राइवर ने उनके बैग छत पर जाल में रखवा दिया। पीलीभीत पहुंचने पर जब नवली ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे करीब सवा लाख रुपये की कीमत के जेवर गायब थे। नवली ने जब टाटा मैजिक के ड्राइवर से शिकायत की तो उसने धमका दिया। नवली ने उसी समय यहां कोतवाली आकर मामले की तहरीर दी। तहरीर में नगर के मोहल्ला दुबे निवासी टाटा मैजिक मालिक को नामजद किया गया है। ड्राइवर को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें