फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में एक मकान से एक लाख के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शातिर चोरों पर अंकुश लगा पाने पर जिले की पुलिस नाकाम साबित हो रही है। चोरों ने एक बार फिर शहर में दस्तक दी। निशाने पर रहा सुनगढ़ी क्षेत्र का सिविल लाइंस इलाका। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख के जेवरात समेट ले गए। घटना के बाद से मोहल्लेवासियों में चोरों की दहशत है। वहीं पुलिस सूचना न मिलने की बात कह रही है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी 60 वर्षीय फूलमती अकेले रहती हैं। उनका बेटा महेश अपने परिवार संग पास में ही राजा बाग कॉलोनी में रहता है। रविवार को तबीयत खराब होने पर फूलमती मकान को ताला लगाकर बेटे के घर रहने चली गई थीं। इस बीच चोरों ने बंद मकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर एक लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। दूसरे दिन सोमवार दोपहर को वृद्घा घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। चोरी का शोर मचते ही आसपास के काफी लोग जमा हो गए और पुलिस गश्त न होने पर नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि चोरी को लेकर अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें