पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गठित किए गए प्रवर्तन दल ने शनिवार शाम माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर मजरी से लदा ओवर ट्रक पकड़ लिया। कागजात न होने पर ट्रक से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। इसके अलावा माला रेंज के जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से ले जाई जा रही लकड़ियों से लदी तीन साइकिलों को भी पकड़ कर जब्त किया गया। टाइगर रिजर्व के जंगल और बाहर क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए पूर्व दिनों में फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन ने प्रर्वतन नाम से एक दल का गठन किया हैं। दल में एसडीओ प्रवीण खरे के नेतृत्व में तीन अन्य वनकर्मियों को शामिल किया गया हैं। इधर दल के गठन होते ही जिलेभर में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी गई। इस दौरान एसडीओ प्रवीण खरे, वन दरोगा नवनीत यादव और शेर सिंह समेत टीम के सदस्य मौजूद रहें।