फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ पर बनाया मुर्गा

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती मैजिक में की बदतमीजी, युवक को धुना
विज्ञापन

बीसलपुर। चलती टाटा मैजिक में युवती से छेड़छाड़ करना एक युवक को काफी मंहगा पड़ गया। युवती के घर वालों ने युवक की जमकर धुनाई लगाई और मुर्गा बनाकर माफी मंगवाई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम एक टाटा मैजिक बीसलपुर से पीलीभीत जा रही थी। इत्तेफाक से टाटा मैजिक में चालक के अलावा केवल एक युवक और युवती ही थे। चालक अपनी सीट पर बैठा हुआ था। युवक और युवती पीछे बैठे हुए थे। एकांत का लाभ उठाते हुए युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध पर भी युवक उससे छेड़खानी करता रहा। इसी बीच रास्ते में युवक लघुशंका के लिए उतरा, तभी युवती ने गांव जोगीठेर में रहने वाले अपने घरवालों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दे दी। जानकारी होते ही युवती के घर वाले रोड पर आ गए। इसी बीच टाटा मैजिक भी जोगीठेर पहुंच गई और युवती उतर गई। वहां पहले से ही तैयार खड़े युवती के परिवारीजनों ने टाटा मैजिक के भीतर युवक की जमकर धुनाई लगाई और उसे मुर्गा बनाया। युवक ने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत कभी न करने का आश्वासन दिया। उसके बाद युवक टाटा मैजिक से पीलीभीत चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें