फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र सहित दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे थाना पुलिस टीम दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा तहसील के समीप चेकिंग कर रही थी, तभी बागपत की ओर से आ रही एक सफेद रंग की आई 20 कार उन्हें आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो कार को चालक वापस मोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कार के पीछे दौड़ पड़ी और पुलिस ने कार का पीछा कर उसे चालक और एक अन्य युवक समेत पकड़ लिया और थाने ले आई। तलाशी लेने पर पुलिस ने गौरव निवासी जुरानपुर थाना परतापुर मेरठ से एक तमंचा और एक कारतूस, राहुल निवासी शास्त्रीनगर थाना मेडिकल जिला मेरठ से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी आई 20 कार बरामद की। पुलिस ने पकडे़ दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को चालान कर न्यायालय में पेश किया, कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें