खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को दोपहर करीब ग्यारह बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला विजयनगर निवासी राजा की अपने पड़ोसी से हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष का राजा और उसकी पत्नी घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। मारपीट कर हमलावर भाग गए । घायलों थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल पति पत्नि का सीएचसी में इलाज कराया। ब्यूरो