फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला मंगलवार की सुबह रोती खेकड़ा थाने में पहुंची। उसने थाने में दी तहरीर में कहा उसका पति शराब पीने का आदि है और वह आए दिन अपने दोस्तों को घर में बुलाकर शराब पिलाता है और अपने दोस्तों के सामने उसे नशे में गाली देता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। मंगलवार को उसने नशे में उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर सभी घरेलू सामान भी तोड़ डाला। इसके बाद पति ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कर जिंदा जलाने की कोशिश की। उसका खौफनाक इरादा भांपकर उसने भागकर जान बचाई। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा सूचना मिलते ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। सभी पक्षों से पूछताछ कर मामले की सत्यता सामने लाई जाएगी, जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें