फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ग्राम फखरपुर के जंगल में ईंट भट्ठे के समीप बाइक की टक्कर लगने से भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के जंगल में स्थित सोनू के ईंट भट्ठे पर मौहदमपुर बिहार निवासी मजदूर उमेश मजदूरी करता था। रविवार की देर शाम करीब आठ बजे उमेश भट्ठे के सामने रोड पार कर रहा था। तभी बाइक की टक्कर लगने से मजदूर उमेश गंभीर घायल हो गया। घायल को मृतक का भाई हरिराम एवं बाइक सवार आदि बागपत के अस्पताल में ले गए, लेकिन रास्ते में ही मजदूर उमेश ने दम तोड़ दिया। सोमवार की सुबह पहले मृतक के भाई हरिराम ने कार्रवाई के लिए थाने में बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मृतक के भाई हरिराम ने पुलिस कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। साथ ही पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें