खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने मंगलवार को रात्रि में करीब आठ बजे नगर मे फखरपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान नगर निवासी दो युवकों (दीपक और संदीप) को तीन कैन बीयर और एक सभासद पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के पंपलेट के साथ गिरफ्तार किया। नगर चौकी प्रभारी मधुप कुमार ने पकड़े युवकों से पूछताछ कर बताया एक सभासद पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ने उन्हें बीयर का प्रलोभन देकर यह पंप लेट एवं वोट देने को कहा । पुलिस जांच करने में जुटी है।