फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद पुलिस से हटाई जाए नन्हेलाल हत्याकांड की विवेचना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रिक्शा चालक नन्हेलाल की हत्या के मामले में जहानाबाद पुलिस पर हत्यारोपियों से साठगांठ करने का आरोप है। वादी ने मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने की पुलिस से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरी गौटिया निवासी मूलचंद ने बताया कि उसका बेटा नन्हेलाल रिक्शा चलाता था। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। नन्हेलाल का शव पांच जनवरी 2016 की सुबह जहानाबाद थाना क्षेत्र में मिला था। इसका अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। छह महीने बाद भी पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। अप्रैल में पुलिस ने मृतक का मोबाइल रुढ़की से बरामद किया था। उस मोबाइल में मिली डिटेल के आधार पर पुलिस ने गांव के एक युवक के घर कई बार दबिश दी थी, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। उस पर पीड़ित पक्ष ने शक जाहिर किया था। इसके बावजूद अभी तक हत्यारोपी नहीं पकड़े गए। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि जहानाबाद पुलिस ने मोटी रकम लेकर आरोपी से साठगांठ कर ली है। इसी कारण घटना का खुलासा नहीं किया जा रहा है। पुलिस साक्ष्य जुटाने के बजाए मुकदमा खत्म करने में लगी है। पीड़ित ने एसपी से घटना की विवेचना किसी अन्य थाना पुलिस से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

000
पिता से मिली शिकायत पर उसे सफेद पर्ची दी गई है। घटना को लेकर सीओ सदर को कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।-देवरंजन वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें