फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार की सूचना पर खुशीमल में छापेमारी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देह व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला खुशीमल के एक मकान में छापामारी की। यहां से पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। जिनको थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की धरपकड़ कार्रवाई को लेकर मौके पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक कॉलर ने यूपी 100 पर फोन कर सूचना दी कि सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल के एक मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है। कई महिलाएं और युवक मौके पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए यूपी 100 की पीआरवी 2056 के सिपाही विकेश तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान में दबिश दी। यहां पुलिस के पहुंचते ही दो महिलाएं मौके से भाग निकली। जिनको पकड़ने के लिए पुलिस ने पीछा किया, लेकिन महिलाओं गलियों से होकर निकल गई। इसकी सूचना मिलने पर एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, कस्बा इंचार्ज कनकलता भार्गव पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए मकान से एक महिला, चार पुरुष हिरासत में लिए गए। इनमें एक युवक जहानाबाद के भानपुर और दो मोहल्ला मदीनाशाह के निवासी निकले। सभी किसी न किसी काम से महिला के मकान में आने की बात कह रहे है। यह तो स्वीकार किया कि मौके पर दो महिलाएं थी, लेकिन वह क्यों आई? इसको लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर सका। साथ ही देह व्यापार को लेकर दी गई सूचना को भी गलत बताया। एसएचओ गोपीचंद यादव ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। अफसरों को भी जानकारी दे दी गई है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें