फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की काशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। घर पर अकेली किशोरी से गांव के दो युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पड़ोस के घर में गई पीड़ित की पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना के दो दिन बाद पिता से मिली तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 फरवरी को वह काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। पत्नी पड़ोस के एक मकान में गई हुई थी। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री कढ़ाई का काम कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे गांव के खतीब और मोहम्मद शोएब घर में घुस गए। आरोप है कि किशोरी को कमरे में ले गए और तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की गई। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पत्नी मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना दो दिन पहले की बताई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें