खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी एक महिला ने सोमवार को खेकड़ा थाने में दी तहरीर में कहा उसने करीब तीन माह पहले दिल्ली निवासी अपने रिश्ते के भाई को एक लाख रुपये कुछ दिन के लिए उधार दिए। अब रुपये वापस मांगने के चलते रिश्ते का भाई महिला के साथ गाली गलौच एवं अभद्रता करता है और रुपये देने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी एसपी सिंह से हस्तक्षेप कर अपने उधार दिए रुपये वापस दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने उक्त व्यक्ति को खेकड़ा थाने में बुलवाकर रुपये वापस दिलवाने का आश्वासन दिया। ब्यूरो