खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी छात्रा हत्याकांड को लेकर ग्राम सांकरौद में ग्रामीणों ने शोकसभा कर मृतका छात्रा को श्रद्धांजलि दी। नगर निवासी कक्षा पांच की दस वर्षीय मासूम छात्रा हत्याकांड को लेकर लोगों में भारी गुस्सा और गम का माहौल है। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति सचिव देवेंद्र धामा के आवास पर ग्रामीणों की शोकसभा हुई, इसमें दो मिनट का मौन रखा और ऐसी घिनौनी हरकत की निंदा की। इस दौरान ग्राम प्रधान के पति चौधरी देवेंद्र धामा, कालूराम, धर्मेंद्र सिंह, बालकिशन, नीरज धामा, बिजेंद्र धामा, रीना वर्मा, नरेश कुमार, देवेंद्र धामा, ओमपाल सिंह वर्मा आदि रहे।