खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य रीता राठौर सोमवार को खेकड़ा थाने में पहुंची, वहां उसने दी तहरीर में कहा कि गर्मियों की छुट्टी के चलते स्कूल बंद थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात शरारती तत्वों ने विद्यालय के कमरो की खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। साथ ही विद्यालय में लगा समरसेबिल का स्टार्टर भी तोड़ दिया। पुलिस ने प्रधानाचार्य को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।