खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी महिला निशा ने खेकड़ा थाने में दी तहरीर में कहा खेकड़ा के ही एक व्यक्ति ने उससे गत छह माह पूर्व पचास हजार रुपये उधार लिये थे। अब वापस मांगने पर वह उसके साथ गाली गलौच करता है। और आज कल आज कल कहकर उसे बहकाता रहता है। इससे वह तंग आ चुकी है। मंगलवार को भी जब महिला ने उससे अपने हाथ उधार दिए रुपये मांगे तो उक्त व्यक्ति ने उसे संतोषजनक जवाब नहीं दिया। महिला ने थाना प्रभारी से मिलकर उधार दिए रुपये वापस दिलवाकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने महिला को जल्द समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।