फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने खेकड़ा थाने का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार खेकड़ा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों से एसएलआर खुलवाई। इसे पुलिस कर्मियों ने आसानी से खोल दिया, लेकिन उसको उन्होंने कोक करके छोड़ दिया। जिस पर नाराजगी झेलनी पड़ी। इसके बाद राइफलों में लगी मेगजीन उनके नंबरों की नहीं मिली। इसमें पंद्रह इंसास पर चालीस मेगजीन मिली। अनुपात के अनुसार मेगजीन न मिलने के कारण नाराजगी जताई। थ्री नोट थ्री की सभी गोली पूरी पायी गयी। जबकि एक पुलिस कर्मी ने मेगजीन निकाले बिना ही पिस्टल को खोलना शुरू किया तो उसे एएसपी अजय कुमार ने फटकार लगाई। साथ ही थाना प्रभारी ने एएसपी को बताया कि प्रति सप्ताह हथियारों की सफाई कराई जाती है। इसके बाद एएसपी ने रिकार्ड रूम के साथ ही अभिलेखों एवं विवेचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। भवन के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था अच्छी न मिलने पर एएसपी ने नाराजगी जताकर नियमित रूप से सफाई कराने को कहा। इस दौरान सीओ वंदना शर्मा, थाना प्रभारी एसपी सिंह समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें