फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मे हुई मारपीट के बाद जेल प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दो दिन पहले ग्राम अब्दुलापुर स्थित जिला जेल में बंद दो बंदियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके चलते जिला जेल के अंदर अधिकारी बंदियों पर विशेष नजर रख रहे हैं। इसके अलावा थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस बल के साथ नियमित रूप से जेल के बाहर एवं आस पास गश्त कर रहे हैं और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं। जो जेल में बंद बंदियों से मिलने के लिए आने वालों एवं जेल के आस पास घूमने वालों पर नजर रख उनकी गोपनीय सूची तैयार कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जेल के आस पास घूमने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें