खेकड़ा (बागपत)। उपजिलाधिकारी खेकड़ा आशीष कुमार ने बुधवार को सुबह करीब आठ बजे दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू किया। उन्होंने मार्ग से जा रही ईंटों से भरी एक ओवरलोड ट्र्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और सीज कर तहसील में खड़ा कराया। अभियान की सूचना मिलते ही मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई घंटे इंतजार करने के बाद जब कोई ओवरलोड वाहन मार्ग से नहीं आया। तब उपजिलाधिकारी टीम समेत लौट गए।